शाओमी ने Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 Pro Plus को भारत में जनवरी 2023 में लॉन्च कर दिया था, इन दोनों फोन में हाई रिफ्रेश रेट, एमोलेड डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करती है।

Redmi Note 12 Pro Plus अपने 200 मेगापिक्सल के कैमरा के लिए काफी लोकप्रिय रहा है। साथ ही इसमे 120 वाट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो इसके फीचर्स के बारे में जरूर जान ले। इसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़े।
Redmi Note 12 Pro Plus के Features और Specification
Display: रेडमी के इस डिवाइस में 6.67 इंच की 1080 पिक्सल एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जो 120 Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।
Processor: प्रोसेसर की बात करें तो इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन MIUI 13 Android। OS 12 पर based है।
Storage: इस फोन में आपको 12 GB की RAM तथा 256 GB की स्टोरेज मिलती है।
Battery: Redmi Note 12 Pro Plus में 4980 mAh की बैटरी दी गई है जो 120W Fast Charging support के साथ आती है।
Camera: इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 200 मेगापिक्सल का Main कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा इसमें सेल्फी कैमरा 16 मेगापिक्सल का दिया गया है।
Redmi Note 12 Pro Plus Price
यह एक मिड रेंज फोन है। यह दो वेरिएंट में उपलब्ध है। 8GB RAM और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए इसका प्राइस 29,999 है। वहीं पर इसके दूसरे वेरिएंट यानी की 12 जीबी RAM और 256 जीबी स्टोरेज के लिए इसका प्राइस 32,999 है। आप इसे Flipkart, mi.com, MI home or किसी भी नजदीकी रिटेल स्टोर से आसानी से खरीद सकते हैं।